प्रदेश के इस अस्पताल में जोड़ी गई कटी उंगली
मानव शरीर के कटे हुये अंगों को जोड़ा जा सकता है। बशर्ते सही समय पर आप कटे हुये अंग यानी हाथ, बांह,उंगली या फिर पैर जो भी हो, उसे समय पर लेकर अस्पताल पहुंच जायें।
मानव शरीर के कटे हुये अंगों को जोड़ा जा सकता है। बशर्ते सही समय पर आप कटे हुये अंग यानी हाथ, बांह,उंगली या फिर पैर जो भी हो, उसे समय पर लेकर अस्पताल पहुंच जायें।
9 साल के बच्चे श्लोक की चारा काटने वाली मशीन में फंस कर दो उंगलियां कट गई थी। एसजीपीजीआई के डॉक्टरों ने श्लोक की कटी उंगलियों को जोड़ दिया।
SGPGI में माइक्रोवास्कुलर तकनीक की मदद से उंगलियों को जोड़ा गया है। जिसमें चिकित्सकों को कई घंटे का समय लगा है।
कटी उंगलियों के हड्डी को Kwire से जोड़ा,इसके बाद उंगली की धमनी (Artery)को जोड़ा। उसके बाद शिरा और नस को जोड़ने का काम हुआ।
डॉ.राजीव अग्रवाल, डॉ.भारती, डॉ.निखिलेश, डॉ.भूपेश, डॉ.आरती, डॉ.सुमित, डॉ.दिव्या, डॉ.नुपूर
Next Story