सोने से पहले करें ये काम,बढ़ जाएगी आपकी खूबसूरती

बसूरती के लिए महिलाएं कई तरह के Tips and Tricks अपनाती हैं। हेल्थ एक्सपर्ट के मुताबिक, अगर आप रात को सोने से पहले ये काम करेंगे तो चेहरे का निखार और आपकी खूबसूरती बनी रहेगी।

मेकअप को करें अवॉयड

सोने से पहले फेश वॉश और ब्यूटी प्रोडक्ट्स का इस्तेमाल न करें। क्योंकि सोने के दौरान त्वचा के छिद्र खुल जाते हैं और ब्यूटी प्रोडक्ट इस्तेमाल करने से पोर्स बंद हो जाते हैं। इससे स्किन में कई समस्याएं पैदा होती हैं।

सोने से पहले लगाए हैंड क्रीम

सोने से पहले अपने हाथों को गर्म पानी और साबुन से धोएं। फिर हाथ सूखने के बाद हैंड क्रीम लगाकर सोएं। इससे आपकी स्किन सॉफ्ट रहेगी और हाथों में नमी बनी रहेगी।

टोनर का करें इस्तमाल

चेहरे की खूबसूरती के लिए टोनर का इस्तमाल करें। टोनर से त्वचा की नेचुरल पीएच लेवल ठीक होती है और बैक्टीरिया समेत अन्य सूक्ष्मजीवों से बचाता है। टोनर को चेहरे और गर्दन पर धीरे -धीरे रगड़ें। इससे गंदगी साफ़ होती है और त्वचा में निखार आता है।

आई क्रीम

चेहरे की सुंदरता आंखों से होती है। इसलिए सोने से उससे पहले आंखों में आई क्रीम जरूर लगाएं। इससे आंखें मॉइस्चराइज और हाइड्रेट रहती हैं। साथ ही झुर्रियों और महीन रेखाएं भी कम होती हैं।

बालों को बांधकर सोएं

सोने से पहले बाल बांधकर ही सोना चाहिए। बाल खोलकर सोने से खूबसूरती प्रभावित होती है। दरअसल, खुले बाल से तेल और गंदगी आपके चेहरे पर मुंहासे की समस्या पैदा कर सकती हैं।

Next Story

हरियाणा में घूमने वाली 10 बेस्ट जगहें

Click Here