आड़ू फल सेहत के लिए किसी वरदान से कम नहीं है। इसमें पाए जाने वाले विटामिंस और मिनरल्स सेहत को कई समस्याओं से दूर रख सकते हैं।

1. वजन घटाने में करता है मदद

आड़ू में फाइबर होता है और फाइबर वजन घटाने में मददगार साबित होता है। एक दिन में 30 ग्राम फाइबर मदद कर सकता हैष

2. कैंसर से बचने के लिए

रिपोर्ट के अनुसार आड़ू में पाए जाने वाले पाॉलीफेनोल्स स्तन केंसर सेल्स को पनपने से रोक सकता है।

3. कब्ज के लिए कारगर

आड़ू में भरपूर मात्रा में फाइबर होता है, जो मल त्याग में मदद कर सकता है। इससे कब्ज की समस्या में राहत मिल सकती है।

4. कोलेस्ट्रॉल को करे नियंत्रित

अगर कोई उच्च रक्त कोलेस्ट्रॉल से पीड़ित है, तो प्रतिदिन एक आड़ू फल का सेवन करके कोलेस्ट्रॉल नियंत्रण कर सकता है।

5. गर्भावस्था के लिए

आड़ू में फाइबर होता है, जो गर्भावस्था में पाचन क्रिया को बेहतर रखने का काम कर सकता है।