कूर्ग, कर्नाटक

घने पहाड़ों और धुंध से घिरा कूर्ग प्रकृति प्रेमी के लिए स्वर्ग है। कर्नाटक का यह छोटा सा शहर अपने विविध वनस्पतियों और जीवों और सुगंधित मसालों और कॉफी के बागानों के लिए जाना जाता है। झरने और ट्रैकिंग मार्गों से लेकर किलों और मंदिरों तक, कुर्ग में घूमने के लिए बहुत कुछ है। यहां कई तिब्बती बस्तियां भी देखी जा सकती है। कूर्ग के दर्शनीय स्थलों में घूमने के अलावा, संस्कृति, स्वादिष्ट भोजन आदि का भरपूर आनंद उठा सकते हैं। कूर्ग में घूमने का सबसे अच्छा समय अक्टूबर से मार्च के बीच है। अभय जलप्रपात, इरुप्पु जलप्रपात, तडियांदामोल शिखर, नामद्रोलिंग मठ, नागरहोल राष्ट्रीय उद्यान आदि यहां के प्रमुख आकर्षण हैं।

हम्पी, कर्नाटक

विश्व धरोहर स्थल अपने शानदार खंडहरों के साथ पर्यटकों को 15वीं और 16वीं शताब्दी के इतिहास में ले जाता है। विरुपाक्ष मंदिर, मतंगा हिल, हेमकुटा हिल मंदिर, विजया विट्ठल मंदिर, हम्पी वास्तुकला के खंडहर, अच्युतराय मंदिर, कदलेकलु गणेश आदि यहां के प्रमुख आकर्षण हैं। हम्पी जाने का सबसे अच्छा समय अक्टूबर से फरवरी के बीच है।

महाबलिपुरम मंदिर, तमिलनाडु

महाबलीपुरम कभी एक प्रमुख बंदरगाह था, वर्ष 1984 में यूनेस्को की विश्व धरोहर स्थल में शामिल किया जा चुका है। पत्थर पर नक्काशीदार कार्यों से लेकर गुफा मंदिरों तक, महाबलीपुरम स्थापत्य के चमत्कारों से ओतप्रोत है। शोर मंदिर, पंच रथ, गंगा का अवतरण, स्मारकों का समूह, कृष्ण का बटरबॉल, थिरुकदलमल्लई, महाबलीपुरम समुद्र तट आदि यहां के प्रमुख आकर्षण हैं। महाबलीपुरम में घूमने का सबसे अच्छा समय अक्टूबर से मार्च के बीच है।

कोच्चि, केरल

दक्षिण भारत के प्रसिद्ध स्थानों में शामिल पर्यटन स्थल भारत के केरल राज्य में द्वीपों की एक लंबी श्रृंखला देखी जा सकती है। ये शहर दक्षिण भारत में अकेले घूमने के साथ-साथ दक्षिण भारत में एक लोकप्रिय पारिवारिक डेस्टिनेशन के रूप में भी सूचीबद्ध है। इसके अलावा यहां केरल के स्वादिष्ट व्यंजनों को भी जरूर चखें। फोर्ट कोच्चि, चेराई बीच, मट्टनचेरी पैलेस, सेंट फ्रांसिस सीएसआई चर्च, परदेसी सिनेगॉग आदि यहां के प्रमुख आकर्षण हैं। आप यहां अक्टूबर से फरवरी के बीच घूमने के लिए जा सकते हैं।

हैदराबाद

तेलंगाना की राजधानी हैदराबाद, एक खूबसूरत शहर के दृश्य के साथ निज़ामों के समृद्ध इतिहास को भी दिखाता है। यहां की रामोजी फिल्म सिटी भी पर्यटकों के बीच बेहद लोकप्रिय है। हैदराबाद बिरयानी और चारमीनार के लिए ज्यादा प्रसिद्ध है। गोलकुंडा किला, सालार जंग संग्रहालय, हुसैन सागर झील, चौमहल्ला पैलेस, रामोजी फिल्म सिटी आदि यहां के प्रमुख आकर्षण हैं। यहां घूमने के लिए अक्टूबर से फरवरी बेस्ट टाइम है।

बैंगलोर

झीलों, बगीचों, आईटी और स्टार्टअप्स का शहर बैंगलोर में घूमने के लिए बहुत कुछ है। दिन के दौरान, आप यहां खूबसूरत महल, बगीचे और खरीदारी करने के लिए बाजार जा सकते हैं। मॉर्डन सिटी होने के साथ यह शहर की प्राचीन विरासत और वास्तुकला को भी प्रदर्शित करता है। रात में आप यहां बियर कैफे, रेस्टोरेंट आदि में मस्ती करने के लिए जा सकते हैं। बैंगलोर पैलेस, कब्बन पार्क, लालबाग बॉटनिकल गार्डन, बन्नेरघट्टा बायोलॉजिकल पार्क, टीपू सुल्तान का समर पैलेस यहां के प्रमुख आकर्षण हैं। यहां आप अक्टूबर से फरवरी के बीच घूम सकते हैं।

कोयंबटूर

दक्षिण भारत का मैनचेस्टर कहे जाने वाला कोयंबटूर अपने कपड़ा उद्योग के लिए सबसे प्रसिद्ध है। दक्षिण भारत का यह शांत हिल स्टेशन ऊटी और केरल के रास्ते में पड़ता है। कोयंबटूर वह जगह है जहां लोग आराम करने और शांत जगह की तलाश में यहां आते हैं। आप यहां के कुछ लोकप्रिय मंदिरों और संग्रहालयों का भ्रमण करने के लिए जा सकते हैं। मरुधमलाई, ध्यानलिंग, सिरुवानी झरने, ब्लैक थंडर, पेरूर पाटेश्वर मंदिर, अरुल्मिगु ईचानारी विनयगर मंदिर आदि यहां के प्रमुख आकर्षण हैं।किसी जन्नत से कम नहीं हैं।

कर्नाटक

अपनी शाही जीवन शैली के लिए जाना जाने वाला मैसूर एक मनमोहक शहर है। यह अपने शानदार स्मारकों और प्राचीन भवनों से भरपूर है। मैसूर पैलेस, भारत में दूसरा सबसे लोकप्रिय पर्यटन स्थल माना जाता है। मैसूर की समृद्ध परंपराएं और मसाला बाजार भारत और दुनिया भर से पर्यटकों को आकर्षित करते हैं। मैसूर पैलेस, मैसूर चिड़ियाघर, किष्किंधा मूलिका बोनसाई गार्डन, वेणुगोपाल स्वामी मंदिर, जगनमोहन पैलेस आदि यहां के प्रमुख आकर्षण हैं। जुलाई से फरवरी यहां घूमने का सबसे अच्छा समय है।