1- 10 जून में जन्में लोग

1-10 जून के बीच जिनका जन्मदिन होता है उनकी कुंडली में शुक्र शासन करता है। इसलिए ये लोग अपने कामों को अकेले की जगह समूह में करना पसंद करते हैं। आपमें प्राकृतिक आकर्षण होता है, जिससे आप जो चाहते हैं वो आपको मिलता है। आप अत्यधिक रचनात्मक, बुद्धिमान और बुद्धिशाली व्यक्तित्व के स्वामी हैं। इसके साथ ही आपमें अद्भुत संचार का कौशल भी है, जिससे आप विभिन्न क्षेत्रों में सफलता हासिल करते हैं। भीड़ हो या समूह आप सभी के बीच एक अच्छे वक्ता साबित होते हैं। शुक्र का प्रभाव होने के कारण आप किसी भी चीज को बहुत ज्यादा गंभीरता से नहीं लेते हैं। नई-नई चीजों को देखने और जानने के लिए आपको यात्रा करना पसंद होता है।

11-20 जून के बीच जन्में लोग

11-20 जून के बीच जिनका जन्मदिन होता है वो आशावादी स्वभाव के होते हैं। आप सक्रिय मन के स्वामी हैं जो दूसरों से अलग काम करने में दिलचस्पी रखते हैं। लेकिन अपने काम को लेकर आप विचलित भी हो जाते हैं और ज्यादा देर तक अपने काम में रुचि बनाकर नहीं रख पाते हैं। आपका स्वभाव खुशमिजाज है और इस कारण आप बहुत सारे दोस्त बनाते हैं, लेकिन सभी पर विश्वास नहीं करते। आपमें गजब का आकर्षण होता है। इस व्यक्तित्व के कारण लोग आपकी ओर आकर्षित होते हैं।

21-30 जून के बीच जन्में लोग

21-30 जून में जन्मे लोगों पर चन्द्रमा का प्रभाव होगा, जिस कारण आप अन्य लोगों के प्रति ग्रहणशील और संवेदनशील रहेंगे। आपका स्वाभाव और व्यक्तित्व सौम्य, कोमल, सदाचारी, संवेदनशील, कर्मठ, सहानुभूतिपूर्ण और निस्वार्थ वाला है। आपके मूड में बहुत जल्दी-जल्दी बदलाव आता है, जिस कारण आप हमेशा आत्म मंथन में लगे रहते हैं। आप दोस्त बनाने और किसी पर भरोसा करने में बहुत समय लगाते हैं। लेकिन अगर एक बार किसी पर भरोसा कर लें तो फिर उनके जुड़ जाते हैं। आप दया, उदारता और करुणा से भरे होने के कारण आप दूसरों की मदद के लिए हमेशा तैयार रहते हैं।