मूलांक 1

1, 10,19,28 तारीख को जन्मे व्यक्ति क्रियाशील, उतावले, सतर्क, बुद्धिमान, स्वाभिमानी तथा क्रोध के समय बहुत खतरनाक होते हैं। गुस्से की वजह से उन्हें कई बार नुकसान भी उठाना पड़ता है।

मूलांक 2

2, 11, 20 व 29 तारीख को जन्मे स्त्री-पुरुष ऊंची कल्पना वाले, कला प्रेमी, संवेदनशील व दूसरों के प्रति सहानुभूति रखने वाले होते हैं। सहानुभूति रखने की वजह से कई बार इन्हें आर्थिक व मानसिक परेशानियां भी झेलनी पड़ती हैं, पर ये किसी की परवाह नहीं करते।

मूलांक 3

3, 12, 21 व 30 तारीख को जन्मे व्यक्ति दूसरों का मजाक उड़ाने वाले, मूढी, कला प्रेमी, त्यागशील, रहस्यमयी, आत्मविश्वासी, खुद की प्रतिष्ठा को महत्व देने वाले, स्पष्टवादी व बहस करने वाले होते हैं।

मूलांक 4

4,13, 22 व 31 तारीख को जन्मे स्त्री- पुरुष ऊर्जावान, विद्रोही विचारों वाले, उतावले, क्रियाशील, सतर्क, स्वाभिमानी, आशावादी, बुद्धिमान और खतरनाक गुस्से वाले होते हैं।

मूलांक 5

5, 14 व 23 जन्म तिथि वाले लोग कुशल प्रेमी, कला में रुचि रखने वाले, भक्ति भावना वाले, व्यावहारिक, स्वार्थी, सतर्क, परिवर्तनशील, संतुलन बनाकर रखने वाले व दिल के कोमल होते हैं।

मूलांक 6

6, 15 व 24 तारीख को जन्मे स्त्री-पुरुष शौकीन, खर्चीले, आकर्षक व्यक्तित्व वाले व जिद्दी होते हैं. इनके लिए धन एकत्रित करना मुश्किल होता है।

मूलांक 7

7, 16 व 25 तारीख को जन्मे महिला व पुरुष स्वतंत्र विचारों वाले, अंतरमुखी, व्यवहारिक, महत्वाकांक्षी, रहस्यमयी, पूर्वानुमान लगा लेने वाले, स्वार्थी, ऊंची कल्पना वाले, कला प्रेमी, मूढी, संवेदनशील , अस्थिर सोच वाले तथा सहानुभूति प्रकट करने वाले होते हैं।

मूलांक 8

8, 17 व 26 तारीख को जन्मे स्त्री-पुरुष परिश्रमी, व्यावहारिक, महत्वाकांक्षी, ईमानदार, जिद्दी, परिवर्तनशील, चंचल, स्पष्टवादी, रहस्यमयी, आज्ञाकारी, परिस्थितियों के अनुसार खुद को बदलने वाले होते हैं।

मूलांक 9

9,18 व 27 जन्मांक वाले लोग दिखावा पसंद, अकारण क्रोध करने वाले, साहसी, सहनशील, उग्र, क्रियाशील, ऊर्जावान, खोजबीन करने वाले, उद्यमशील, कलाकार, चतुर, स्वतंत्र विचारों वाले तथा अपनी बात पर अड़े रहने वाले होते हैं।