1. पेट ठंडा करता है

फालसे का शरबत पीने से पेट ठंडा रहता है। ये एसिडिटी और बदहजमी जैसी समस्याओं में कमी लाता है।

2. पैरों की जलन कम करता है

फालसा का शरबत आपके ब्लड सर्कुलेशन को तेज करने के साथ एंग्जायटी कम करता है। साथ ही हाई बीपी की समस्या में भी फायदेमंद है।

3. स्किन के लिए फायदेमंद

स्किन की सेहत के लिए फालसे का शरबत फायदेमंद है। ये हाइड्रेशन बढ़ाने के साथ कोलेजन बूस्ट करता है जिससे झुर्रियां कम होती हैं।

4. डायबिटीज को करता है मैनेज

फालसा में लो-ग्लाइसेमिक इंडेक्स होता है। ये डायबिटीज मरीजों के लिए बहुत फायदेमंद है।

5.जोड़ों के दर्द से राहत

फालसा कैल्शियम का अच्छा सोर्स माना जाता है। ये हड्डियों को मजबूत बनाने में मदद करता है।