रिवर राफ्टिंग के लिये चुनिये शानदार जगह

गर्मियों के मौसम में वाटर एडवेंचर के लिए आप वाटर राफ्टिंग का मजा ले सकते हैं। इसके लिए आप वेकेशन में इन जगहों का चुनाव कर आनंद ले सकते हैं।

तीस्ता रिवर, सिक्किम

सिक्किम के तीस्ता रिवर में वाटर राफ्टिंग का आनंद ले सकते हैं। फिलहाल, ये एक चैलेंजिंग लोकेशन है।

ब्रह्मपुत्र नदी, अरुणाचल प्रदेश

ब्रह्मपुत्र नदी भारत की सबसे लंबी नदियों में से एक है। यहां पर राफ्टिंग का आनंद लेना जितना आनंददायक है उतना ही चैलेंजिंग भी है। जो शानदार अनुभव का एहसास कराती है।

गंगा नदी, ऋषिकेश

उत्तराखंड के ऋषिकेश में गंगा नदी में राफ्टिंग का मजा लिया जा सकता है। यहां पर रिवर राफ्टिंग कर सुकून के पलों में खो सकते हैं।

जांस्कर नदी, जम्मू-कश्मीर

ये नदी सिंधु नदी को मुख्य धारा से जोड़ने वाली नदी है। जो लद्दाख के अंदर बहती है। यहां पर राफ्टिंग का मजा ले सकते हैं।

सतलुज नदी, हिमाचल प्रदेश

ये नदीं अपने सुंदर झरनों के साथ राफ्टिंग के लिए शानदार नदी है। यहां पर पर्यटक झरनों के अलावा राफ्टिंग का मजा भी लेते हैं।

कुंडलिका नदी, महाराष्ट्र

महाराष्ट्र के कोलाड में स्थित कुंडलिका नदी राफ्टिंग के लिये मशहूर है। यहां पर दूर-दूर से पर्यटक राफ्टिंग का मजा लेने के लिए आते हैं।

काली नदी, कर्नाटक

कर्नाटक में दांडेली दक्षिण भारत में एक और फेमस राफ्टिंग लोकेशन है। ये नदी रिवर राफ्टिंग का एक अलग ही मजा देती है।

Next Story

यात्री वाहन उद्योग 60 से 70 लाख इकाइयों के आंकड़े को छूने को तैयार

Click Here