भाग्यांक 1

जिन जातकों का भाग्य अंक 1 है, वे नेतृत्व की भूमिका में, एक उद्यमी के रूप में, किसी संगठन के प्रमुख के रूप में अपना करियर चुन सकते हैं।

भाग्यांक 2

जिन जातकों का भाग्य अंक दो होता है, वे लोग पार्टनरशिप में अच्छा काम करते हैं। ऐसे लोगों को डॉक्टर, कंसलटेंट, फिजियोथेरेपिस्ट, मनोचिकित्सक के रूप में अपना करियर चुनना चाहिए।

भाग्यांक 3

भाग्यांक 3 के जातक उत्साही, हर्षित, हेल्पफुल, मिलनसार और अट्रैक्टिव होते हैं। ऐसे व्यक्ति को अपना करियर एक्टिंग, लेखन, संगीत, गायन, हास्य कलाकार, वकील, शिक्षक, पीआर के रूप में बनाना चाहिए।

भाग्यांक 4

जिन जातकों का भाग्यांक 4 होता है, वह गंभीर विचारक और बहू प्रतिभाशाली होते हैं। भाग्यांक 4 के जातक संपादक, पत्रकार, लेखक, कॉपीराइटर, रीडर, शोधकर्ता, वकील, सलाहकार, इंजीनियर, टेक्नोलॉजिस्ट, मैकेनिक के क्षेत्र में अपना करियर चुन सकते हैं।

भाग्यांक 5

भाग्यांक 5 के जातक बहू प्रतिभाशाली और होशियार कार्यकर्ता होते हैं। इन्हें कई क्षेत्रों में बड़ी सफलता प्राप्त होती है। भाग्यांक 5 के लोग लेखक, आलोचक, विचारक, अभिनेता, संगीतकार, गीतकार, वकील, जासूस, पत्रकार निर्माता-निर्देशक में अपना करियर चुन सकते हैं।

भाग्यांक 6

जिन जातकों का भाग्यांक 6 होता है, वे जिम्मेदार और सम्मानित नागरिक माने जाते हैं। ऐसे लोगों को क्रिएटिव आर्टिस्ट, आर्किटेक्ट, फैशन डिजाइनर, डॉक्टर, सेल्स पर्सन, पब्लिक रिलेशन ऑफीसर आदि में अपना करियर चुनना चाहिए।

भाग्यांक 7

जिन जातकों का भाग्य अंक 7 होता है, वे आध्यात्मिक, गंभीर और अंतर्मुखी होते हैं। भाग्यांक 7 के जातकों के लिए सबसे अच्छा करियर लेखन, शिक्षक, इनोवेटर, सलाहकार और डॉक्टर के रूप में माना जाता है।

भाग्यांक 8

जिन लोगों का भाग्य अंक 8 होता है, वे मैनेजर, एडमिनिस्ट्रेटर, बैंकर, राजनेता के रूप में अपना करियर चुन सकते हैं।

भाग्यांक 9

जिन जातकों का भाग्य अंक 9 होता है, अपने जीवन में बहुत सफल और अच्छे खिलाड़ी बन सकते हैं। ये लोग खनन और विशाल व्यवसाय में भी सफलता अर्जित करते हैं।

Next Story

ब्लू टिक वाले यूजर्स को ट्विटर ने दी नई सुविधा

Click Here