1. भूटान
भूटान की यात्रा सबसे सस्ती होती है। आप यहां अपने बजट में रहकर नेचर और एडवेंचर का मजा ले सकते हैं। राजसी पहाड़ों, घनी हरी घाटियों के साथ आप भूटान में बहुत सारी आउटडोर एक्टिविटीज को एन्जॉय कर सकते हैं। अगर आप नेचर और एडवेंचर लवर हैं, तो 'लैंड ऑफ द थंडर ड्रेगन' की सैर आपको यकीनन मंत्रमुग्ध कर देगी। लोकल ट्रंसपोर्ट और लंबी पैदल यात्रा का उपयोग करना भूटान की सस्ती यात्रा का आनंद लेने का सबसे अच्छा तरीका है। राउंड ट्रिप की लागत दिल्ली और मुंबई से - लगभग 16000 रूपए रहने का खर्च - 500 रूपए से ज्यादा