मुंबई। बॉलीवुड अभिनेत्री नोरा फतेही ने सोशल मीडिया पर आइफा 2023 परफॉर्मेंसेस की वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर की है।

नोरा फतेही सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। नोरा फतेही को बॉलीवुड की डांसिंग क्वीन कहा जाता है।

नोरा ने आइफा 2023 परफॉर्मेंसेस की वीडियो शेयर सोशल मीडिया पर शेयर की है। इसमें उन्हें लुक टेस्ट कराते हुए देखा जा सकता है।

उनका लुक फिल्म अभिनेत्री हेलेन से प्रेरित था। वीडियो शेयर करते हुए उन्होंने इसे बनाने और उनके लुक टेस्ट की जानकारी भी दी है। इसमें कई बिहाइंड द सीन नजर आ रहे हैं।

उन्होंने ऑरेंज रेड कलर की थाई हाई स्लिट ड्रेस पहन रखी है। उन्हें लास्ट मिनट की फिटिंग चेक भी करते हुए देखा जा सकता है। वीडियो शेयर करते हुए एक्ट्रेस ने लिखा है,

"यह खूबसूरत कॉस्ट्यूम मेरे आईफा परफॉर्मेंस के लिए आबू जानी संदीप खोसला ने बनाया है। मैं उनका आभार व्यक्त करती हूं। उनके कारण में बहुत खूबसूरत लग रही थी।"

वीडियो में उन्होंने ऑरेंज रेड कलर की थाई हाई स्लिट ड्रेस पहन रखी है। उन्हें लास्ट मिनट की फिटिंग चेक भी करते हुए देखा जा सकता है।

Next Story

WhatsApp चलाते समय न करें ये गलतियां...नहीं तो अकाउंट हो जाएगा बंद

Click Here