1. फाइव फ्लॉवर लेक

दक्षिणी पश्चिमी चीन के जिउझाएगोऊ घाटी में कई झीले स्थापित है। इनमें से फाइव फ्लॉवर लेक झील एक है। यह वुहुहा झील के नाम से भी मशहूर है। झील की खूबसूरती की बात करें तो इसमें में नीले, गहरे हरे, हल्के पीले रंगों की सतह नजर आती है। ऐसे में पर्यटक खासतौर पर इस झील की सैर करने जाते हैं।

2. प्लिटविस झील

प्लिटविस झील दक्षिणी पूर्वी यूरोप के क्रोएशिया देश की खूबसूरती पर चार चांद लगाने का काम करती है। यहां कुल 16 झील है जिसमें 12 झीलें सतह से थोड़ी सी ऊपर और बाकी की 4 झीले नीचे है। बता दें, प्लिटविस झील राष्ट्रीय उद्यान का एक विश्व धरोहर स्थल है। झील के पानी का रंग अलग-अलग दिखाई देता है। इसके पानी का रंग झील में खनिजों की मात्रा के मुताबिक ही बदलता है। सर्दियों में झीलें और झरने जम जाते हैं। मगर बसंत और पतझड़ में आप झीलों में पानी देखने का मजा ले सकते हैं।

3. मेलिसनी गुफा झील

मेलिसनी गुफा झील ग्रीस की खूबसूरत झील है। यह सेफालोनिया द्वीप पर स्थापित है। इस झील की खासियत है कि इसमें समुद्र और ताजा पानी दोनों हैं। झील की गहराई 20-30 मीटर है। इसके साथ ही सुंदर व शानदार झील ऊपर से एक बड़ी चट्टान से ढकी है, जो इसकी खूबसूरती बढ़ाने का काम करती है।

4. मैथसन झील

ये झील न्यूजीलैंड के सॉउथ वेस्टलैंड राज्य में है। जो पहाड़ों से घिरा है। ये झील 14 हजार साल पुराती है और यहां की प्राकृतिक सुंदरता को देखने वाले इसे कभी भुला नहीं पाते। ये झील सफेद और लाल पाइन के पेड़ों से घिरी है।

5. प्लेड झील

ये झील स्लोवेनिया में है। अगर आप क्या जाएंगे, तो जूलियन अप्ल्स की पहाड़ियों में स्थित इस झील को कभी न भूल पाएंगे। ये झेल हरे जंगलों से घिरा है। इस झील के बीच-बीच एक चर्च भी है। यहां वर्ल्ड रोविंग चैंपियनशिप का आयोजन भी होता है।

Next Story

गर्मी में करें मटके का दान, आत्मसंतोष के साथ मिलेगा पुण्य

Click Here