प्रोटीन क्या है?
प्रोटीन एक मैक्रोन्यूट्रिएंट है जो शरीर के लिए बिल्डिंग ब्लॉक के रूप में कार्य करता है। यह बालों, हड्डियों और मांसपेशियों के लिए जरुरी है।
प्रोटीन एक मैक्रोन्यूट्रिएंट है जो शरीर के लिए बिल्डिंग ब्लॉक के रूप में कार्य करता है। यह बालों, हड्डियों और मांसपेशियों के लिए जरुरी है।
काबुली चने का सैंडविच पेट भरने वाला और पौष्टिक भी होता है। लगभग 43 ग्राम छोले में 4.1 ग्राम प्रोटीन होता है। ये आपको कई जरूरी पोषक तत्व प्रदान कर सकते हैं।
लगभग एक कप क्विनोआ में 8 ग्राम प्रोटीन और 5 ग्राम फाइबर होता है। ये प्रोटीन का प्लांट बेस्ड सोर्स है।
हरी मटर प्रोटीन से भरपूर होती है। डाइट में अच्छी मात्रा में फाइबर, विटामिन ए, विटामिन के और फोलेट शामिल कर सकते हैं।
वजन घटाने के लिए चिया सीड्स एकदम सही हैं। ये छोटे बीज फाइबर और प्रोटीन से भरे होते हैं, जिससे आपका वजन कम करने में मदद मिलती है।
बादाम विटामिन ई, प्रोटीन, मैग्नीशियम और कई जरूरी पोषक तत्वों से भरपूर होते हैं। आप हर दिन एक मुट्ठी बादाम का सेवन करके अपने प्रोटीन सेवन और हार्ट हेल्थ को बढ़ावा दे सकते हैं।