बिनसर वन्यजीव अभयारण्य

अगर आप बिनसर घूमने की बात करते हैं तो आपके जहन में सबसे पहले बिनसर वन्यजीव अभयारण्य घूमने का मन होता है। यहां पर आपको कई किस्म के जानवर नजर आ जायेंगे।

बिनेश्वर मंदिर

बिनसर में मौजूद बिनेश्वर मंदिर धार्मिक स्थल के साथ-साथ पर्यटन स्थल भी है। बिनसर आने वाला हर पर्यटक बिनेश्वर मंदिर जाने के लिए प्रयासरत रहता है।

जीरो पॉइंट

बिनसर में मौजूद जीरो पॉइंट एक पर्यटक स्थल के साथ-साथ बेहद ही खूबसूरत स्थान है। जीरो पॉइंट ट्रैकिंग के लिये काफी फेमस है, जो पहाड़ों के बीच मौजूद है।

महादेव मंदिर, बिनसर

बिनसर में मौजूद महादेव मंदिर पहाड़ों की हसीन वादियों के बीच स्थित है। यह पवित्र मंदिर छोटे-बड़े पहाड़ों से घिरा हुआ है।

गणनाथ मंदिर, बिनसर

बिनसर में मौजूद गणनाथ मंदिर एक पवित्र व लोकप्रिय स्थल माना जाता है। मान्यता है कि मंदिर एक गुफा में मौजूद है। इसलिये यहां आने वाले हर सैलानी इस मंदिर को जाने के लिए उत्साहित रहते हैं।

जलना, बिनसर

बिनसर में मौजूद जलना एक प्राकृतिक स्तल माना जाता है। शहर से 60 किमी दूर स्थित इस स्थान पर सेब, खुमानी, नाशपाती, आडू जैसे कई फसलों के लिए काफी फेमस है।

खाली एस्टेट, बिनसर

बिनसर में मौजूद खाली एस्टेट एक ऐतिहासिक स्थल के रूप में जाना जाता है। पहाड़ी की चोटी पर स्थित पर्यटकों के लिए काफी अच्छी जगह है। इस ऐतिहासिक महल को अब हेरिटेज होटल में बदल दिया गया।

Next Story

क्या आप जानते है फ्लेक्स-फ्यूल टेक्नोलॉजी के बारे में...नई नहीं है ये टेक्नोलॉजी

Click Here