1. भगवान गणेश की तस्वीर

वास्तु शास्त्र के मुताबिक, भगवान गणेश की मूर्ति या पेंटिंग गिफ्ट में पाना या देना दोनों ही शुभ होता है। मान्यता है कि इससे घर में सुख-समृद्धि आती है। साथ ही भगवान गणेश की कृपा से परेशानियां खत्म होती हैं।

2. चांदी के उपहार

चांदी को शुद्ध माना जाता है। माना जाता है कि यह सबसे शुद्ध धातुओं में से एक है। वास्तु शास्त्र के मुताबिक चांदी से बनी चीजें उपहारस्वरूप देना या प्राप्त करना शुभ है। मान्यता है कि इससे मां लक्ष्मी की कृपा प्राप्त होती है।

3. हाथी का जोड़ा

हिंदू धर्म में हाथी को शुभता का प्रतीक माना जाता है। कहा जाता है कि हाथी का संबंध भगवान गणेश से है। गिफ्ट के तौर पर हाथी का जोड़ा देना या प्राप्त करना शुभ है। गिफ्ट में दिए जाने वाले हाथी अगर चांदी या पीतल या फिर लकड़ी के हैं तो अच्छा है।

4. घोड़ों की तस्वीर

बिना लगाम वाले घोड़े की तस्वीर गिफ्ट में देना या लेना शुभ माना गया है। मान्यता है कि 7 घोड़ों की तस्वीर को तोहफे में लेना या देना शुभ साबित होता है।

5. मिट्टी के बर्तन

वास्तु शास्त्र में मिट्टी के बर्तन या उससे बने सजावटी समानों को शुभ माना जाता है। माना जाता है कि मिट्टी से बने गिफ्ट्स के आदान-प्रदान से सुख-समृद्धि बढ़ती है।

Next Story

चले आइये अपने बच्चों के साथ ये 5 थीम बेस्ड पार्क्स

Click Here