1- सुंदर पिचाई वीडियो

सोशल मीडिया पर गूगल के सीईओ सुंदर पिचाई का एक वीडियो वायरल हो रहा है, इस वीडियो में सीईओ एक डिवाइस के बारे में बताया रहे है जिस के जरिए आंखों को स्कैन कर बीमारी का पता लगाया जा सकता है।

2- पूर्व नौसेना अधिकारी ने किया ट्वीट

भारतीय पूर्व नौसेना अधिकारी ने 2018 में आयोजित गूगल IO की वीडियो ट्वीट की है, कैप्शन दिया है एक्सरे, सीटी स्कैन और एमआरआई अतीत की बात हो जाएगी। हृदय रोगों का निदान आंखों के स्कैन के माध्यम से किया जाएगा। डॉक्टरों को शरीर के अंदर का दृश्य स्पष्ट होगा: सुंदर पिचाई।"

3- हृदय रोगों का निदान

गूगल के सीईओ सुंदर पिचाई ने बताया कि इस डिवाइस से हृदय रोगों का निदान आंखों के स्कैन के माध्यम से किया जाएगा। डॉक्टरों को शरीर के अंदर का दृश्य स्पष्ट होगा। इसके अतिरिक्त, स्कैन अगले पांच वर्षों के भीतर दिल का दौरा पड़ने की संभावना का भी अनुमान लगा सकता है।

4- आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस

आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) दुनिया भर में विभिन्न क्षेत्रों में महत्वपूर्ण परिवर्तन ला सकती है। वह उदाहरण के तौर पर विशेष रूप से स्वास्थ्य सेवा का हवाला देते हैं, जहां आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस परिवर्तन की प्रेरक शक्ति हो सकती है।