PM Modi ने Joe Biden को दिए ये खास तोहफे

पीएम मोदी ने अमेरिका के राष्ट्रपति Joe Biden को कई खास तोहफे दिए हैं। इन तोहफों से भारत कई राज्यों की झलक दिखती है।

7.5 कैरेट का हरा हीरा

अमेरिकी राष्ट्रपति को पीएम मोदी ने 7.5 कैरेट का हरा हीरा दिया है। इस हीरे को कार-ए-कलमदानी नाम से जाना जाता है।

मैसूर के चंदन से बना गिफ्ट

इसके अलावा पीएम मोदी ने मैसूर के चंदन से बना डिब्बा भेंट किया है। इस ख़ास तोहफे को जयपुर के शिल्पकारों ने बनाया है।

भगवान गणेश की मूर्ति

वहीं चंदन से बने डिब्बे के अंदर भगवान गणेश की चांदी की मूर्ति है। इस मूर्ति को कोलकाता के कारीगरों ने हाथो से बनाया है।

चांदी से बना अन्य सामान

इसके अलावा डिब्बे में चांदी का सिक्का, चांदी का दिया, चांदी का नारियल, लवंदन, रौप्य दान, तिल और सोने का सिक्का भी है।

भारत के राज्यों से जुड़ी चीजें भी भेंट की

साथ ही पीएम मोदी ने गुजरात का नमक, पंजाब का घी, महाराष्ट्र का गुड़, उत्तराखंड का चावल और झारखंड का टसर रेशम का कपड़ा भी भेंट किया है।

Next Story

फैंस के लिए खुशखबरी, Rashmika Mandanna ने शुरू की फिल्म 'पुष्पा द रुल' की शूटिंग

Click Here