1. बांस का पौधा

वास्तु के अनुसार, बांस आपके घर में खुशी, सौभाग्य, प्रसिद्धि, शांति व धन लाता है। इसे घर या ऑफिस के डेस्क पर रखा जा सकता है और इसे उपहार में दिया जाने वाला एक शुभ पौधा भी माना जाता है।

2. नीम का पेड़

नीम का पेड़ एक ऐसा पौधा है जो सकारात्मक ऊर्जा को आकर्षित करता है और यह अपने अंदर मौजूद स्वास्थ्य के लिए लाभकारी गुणों के कारण बहुत अधिक लोकप्रिय है। वास्तु शास्त्र के अनुसार आपको घर के उत्तर-पश्चिम कोने में नीम का पेड़ लगाना चाहिए।

3. मनी प्लांट

वास्तु शास्त्र के अनुसार, मनी प्लांट को घर के सामने वाले कमरे के दक्षिण-पूर्व कोने में रखने पर घर में सौभाग्य आता है। मनी प्लांट को अपने घर के गलियारे में लगाना भी फायदेमंद हो सकता है।

4. लैवेंडर का पौधा

लैवेंडर की खुशबू बेहद आकर्षक होती है तथा यह तनाव को कम करने में मदद करता है। यह मन को शांति प्रदान करना है और तनाव को दूर करने में सहायता करता है। यह वास्तु पौधा सकारात्मकता लाता है और दिमाग को शांत करता है।

5. पीस लिली

पीस लिली का पौधा प्रेम व सद्भाव का प्रतीक है। इसे बेडरूम में रखने से नींद अच्छी आती है और बुरे सपने दूर होते हैं। यदि आप अनिद्रा से परेशान हैं, तो अपने कमरे में लिली का पौधा रखना बहुत उपयोगी हो सकता है।

6. स्नेक प्लांट

वास्तु के अनुसार स्नेक प्लांट सकारात्मक ऊर्जा का स्रोत है। खिड़की के पास रखने पर यह ऑक्सीजन को खींचता है और कमरे के अंदर का माहौल शांत बनाता है। यह भी माना जाता है कि यह कमरे के अंदर से हानिकारक विषाक्त पदार्थों से छुटकारा दिलाता है।

7. तुलसी

हिंदू संस्कृति में तुलसी के पौधे को पवित्र माना जाता है और यह लगभग हर घर में लगाया जाता है। तुलसी के पौधे को घर में रखना काफी फायदेमंद हो सकता है क्योंकि इसकी पत्तियां ऑक्सीजन को आसपास की जगहों में फैलाने का काम करती है।

8. अशोक वृक्ष

अशोक वृक्ष व्यक्ति के जीवन से कष्टों और दुखों को दूर करता है, जिससे समृद्धि आती है। इसलिए इसे बरामदे में लगाना चाहिए। अगर आपके पास जगह की कमी है, तो वास्तु के अनुसार आप अशोक के वृक्ष को अपने घर के आँगन में गमले में लगा सकते हैं।

9. गुलदाउदी

पीले रंग का गुलदाउदी संतुष्टि, प्रतिभा और आत्मविश्वास को बढ़ाता है। इसे उपहार के तौरपर उपयोग किया जाता है और यह जीवन की सहजता को दर्शाता है। इसके अलावा, बौद्ध धर्म को मानने वाले लोग इसे उपहार में देने का एक अच्छा विकल्प मानते हैं।

10. ऑर्किड

ऑर्किड सफलता और समृद्धि का प्रतीक है। यह घर में लगाने हेतु सबसे उपयुक्त वास्तु पौधा है क्योंकि यह सकारात्मकता को आकर्षित करता है तथा पूरे परिवार की समृद्धि का प्रतीक है!

11. रबड़ का पौधा

रबड़ के पौधे को घर के अंदर लगाना शुभ माना जाता है। ऐसा माना जाता है कि रबड़ का पौधा आर्थिक समृद्धि, धन एवं बिजनेस में सफलता लाता है। रबड़ के पौधे को दक्षिण-पूर्व दिशा में रखना चाहिए, नहीं तो यह दुर्भाग्य ला सकता है।

12. जेड प्लांट

जेड प्लांट भाग्य, समृद्धि लाने तथा विकास का प्रतीक माना जाता है। यह भी माना जाता है कि इससे मित्रता बढ़ती है। वास्तु के अनुसार जेड प्लांट को दक्षिण पूर्व दिशा में रखना चाहिए।

13. एलोवेरा

वास्तु शास्त्र में बताया गया है कि घर में एलोवेरा का पौधा होना बेहद फायदेमंद होता है। घर में एलोवेरा लगाने से ऑक्सीजन लेवल बेहतर होता है। यह घर में सुख-समृद्धि आती है। वास्तु शास्त्र के अनुसार घर में सकारात्मकता के लिए एलोवेरा के पौधे को हमेशा पूर्व या उत्तर दिशा में रखना चाहिए।

14. पियोनिया के फूल

पियोनिया के फूल एक सुंदर फूल वाला पौधा है। पियोनिया के फूल घरों और बगीचों में आकर्षक लगते हैं और आपके रिश्तों को बेहतर बनाते हैं। वास्तु में पॉजिटिविटी लाने के लिए इस पौधे को अपने घर के दक्षिण-पश्चिम कोने में रखने का सुझाव दिया गया है। आप अपने जीवन में रोमांस बढ़ाने और भाग्य के लिए अपने साथी को पियोनिया के फूल उपहार में दे सकते हैं।

15. नरगिस (डैफोडीला)

नरगिस का पौधा या डैफोडीला घर के लिए सबसे अच्छा वास्तु पौधा माना जाता है। वास्तु शास्त्र के अनुसार, यह पौधा विश्वास, सच्चाई और क्षमा का प्रतीक है। इस पौधे का अधिक लाभ मिले, इसके लिए इसे घर की उत्तर या उत्तर-पूर्व दिशा में लगाना चाहिए।

Next Story

रक्तचाप को ठीक करने के लिए व्यायाम है बेहद जरूरी, जानें सही तरीका

Click Here