1. नैनीताल

नैनीताल पूरे उत्तराखंड में सबसे खूबसूरत, लोकप्रिय और सबसे ज्यादा देखी जाने वाली जगहों में से एक है। नैनीताल उत्तराखंड के अन्य तालों तक जाने का एक आसान जरिया माना जाता है।

2. मसूरी

पहाड़ियों की रानी मसूरी उत्तराखंड में मानसून के दौरान घूमने के लिए बेहद ही खूबसूरत गांव या हिल स्टेशन है। इस अद्भुत पहाड़ी जगह पर साल भर के किसी भी समय भीड़ कम होती दिखाई नहीं देती, लेकिन प्राकृतिक सुंदरता इस जगह या हरियाली इस मौसम में काफी खिल उठते हैं।

3. रानीखेत

आमतौर पर लोग इस जगह को "रानी की भूमि" कहते हैं, क्योंकि यह पूरे उत्तराखंड राज्य की सबसे खूबसूरत जगहों में से एक है। अल्मोड़ा जिले और कुमाऊं क्षेत्र में झरने, मानसून के मौसम में और भी खूबसूरत लगने लगते हैं।

4. लैंसडाउन

अगर आप प्रकृति की असली सुंदरता देखना चाहते हैं तो लैंसडाउन बेहतरीन जगहों में से एक है। यही नहीं मानसून के मौसम में यहां घूमना स्वर्ग से कम नहीं लगता। इस हिल स्टेशन में कई अद्भुत आकर्षण हैं और मजे के लिए कई एडवेंचर एक्टिविटीज के भी विकल्प हैं, जिन्हें आप अपने ट्रिप में शामिल कर सकते हैं। लेकिन बरसात के मौसम में लोग इस जगह पर आने से बचते हैं।

Next Story

Iphone के बाद earbuds होगी made in india, जानें iPhone 15 कब होगा लॉन्च

Click Here