नेशनल म्यूजियम दिल्ली

नेशनल म्यूजियम जनपथ और मौलाना आजाद रोड के पास स्थित है। नेशनल म्यूजियम भारत के सबसे बड़े म्यूजियम में शामिल है। यहां पहुंचने पर लगभग दो लाख कलाकृतियां देखने को मिलेगीं। जो सुबह 10 बजे से शाम 06 बजे तक खुला रहता है।

एयर फोर्स म्यूजियम

यह म्यूजियम देश की वायुसेना को समर्पित है। दिल्ली के पालम वायुसेना स्टेशन में मौजूद तमाम वर्दी और ऐतिहासिक तस्वीरों के साथ शस्त्रागार व हवाई जहाज का बड़ा संग्रह भी है। जो सुबह 10 बजे से शाम 05 बजे तक है।

इंदिरा गांधी मेमोरियल

यह दिल्ली के सबसे बेहतरीन संग्रहालयों में से एक है। यहां की प्रदर्शनियों को अलग-अलग विभाजित किया गया है, यहां पर सुबह साढे 9 बजे से शाम 05 बजे तक घूम सकते हैं।

राष्ट्रीय पुलिस संग्रहालय

इस म्यूजियम में पुलिस कर्मियों द्वारा उपयोग की जाने वाली विभिन्न कलाकृतियां, वर्दी, गियर आपको देखने को मिलेगें। यहां पर घूमने के लिये सुबह साढे 9 बजे से शाम 05 बजे तक निर्धारित समय है।

डॉ एपीजे अब्दुल कलाम मेमोरियल

भारत के पूर्व राष्ट्रपति डॉ एपीजे अब्दुल कलाम को सम्मान देने के लिए इस संग्रहालय को स्थापित किया गया। यहां पर मौजूद खास कलाकृतियों के साथ उनके निजी सामान के साथ संग्रहालय में उनके द्वारा लिखित किताबें भी पढ़ने को मिल जाएंगी।

सुलभ इंटरनेशनल म्यूजियम ऑफ टॉयलेट्स

यह भारत के सबसे अनोखे संग्रहालयों में से एक है। इस संग्रहालय में 50 से ज्यादा देशों से लाये गये शौचालय व मूत्रालय के चित्र समाहित हैं। यहां पर आप सुबह 10 बजे से शाम 05 बजे तक घूम कर आनंद ले सकते हैं।

Next Story

भारत में पांच खूबसूरत फूलों की घाटी

Click Here