1- वीडियो लाइक स्कैम

लोगों से पैसे ठगने के लिए स्कैमर्स नए-नए तरीके खोजते ही रहते हैं, इन दिनों ऐसा ही एक स्कैम बेहद चल रहा है इस में स्कैमर्स यूट्यूब वीडियो लाइक करने का झांसा देकर लोगों को चूना लगाते है। अभी तक कई लोग इस स्कैम का शिकार हो चुके है।

2- व्हाट्सएप व इंस्टाग्राम पर मैसेज

इस स्कैम में स्कैमर यूजर्स को वीडियो को लाइक कर पैसे कमाने का ऑफर देते है, जिस के बाद यूजर को और पैसे इन्वेस्ट करने को कहते है यह उस से एक ऐप इंस्टॉल करने को कहते है जो कि एक वायरस होता जिस के बाद यूजर को फोन हैक हो जाता है।

3- इंजीनियर ने गंवाए 42 लाख रुपये

स्कैमर्स के झांसे में आकर एक इंजीनियर ने 42,31,600 रुपये गंवा दिए, उस ने बताया कि दिव्या नाम की एक महिला ने मुझे टेलीग्राम ऐप पर एक ग्रुप में शामिल कर लिया, उसने मुझे बेहतर रिटर्न के दावे के साथ पैसा लगाने के लिए कहा. टास्क देखते हुए मैनें अपने और अपनी पत्नी के अकाउंट से 42,31,600 रुपये ट्रांसफर कर दिए।

4- यूट्यूब स्कैम से बचे

धड़ल्ले से चल रहे इस स्कैम में स्कैमर्स आप को व्हॉट्सएप पर मैसेज करते है और वीडियो को लाइक कर पैसे कमाने का ऑफर देते है, जो देखने में काफी सच लगते हैं, वे पीड़ितों का विश्वास जीतने के लिए तरह-तरह के हथकंडे अपनाते हैं। इस स्कैम शिकार होने से बचने के लिए, इस मैसेज को तुरंत ब्लॉक कर दें।