ये हैं दुनिया के सबसे खूबसूरत झरने

चित्रकोट झरना

यह झरना छत्तीसगढ़ में कंगेर वैली नेशनल पार्क के बीच स्थित है। इस झरने से 29 फीट की ऊंचाई से पानी की मोटी-मोटी धार नीचे गिरती है जो पर्यटकों को बेहद ही आकर्षित करती है। इसी झरने को भारत का नायग्रा कहा जाता है।

विक्टोरिया फॉल्स

यह वॉटर फॉल्स दुनिया के सबसे बड़े वॉटर फॉल्स में शामिल है। जिसकी चौड़ाई 1.7 किलोमीटर व ऊंचाई 108 मीटर है। यह वॉटर फॉल जंबिया और जिम्बाब्बे के पास जांबेजी नदी पर है।

इगुआजु फॉल्स

यह वॉटर फॉल इगुआजु नदी से निकलने वाले 275 से ज्यादा झरनों के मिलने से बना है। यह दुनिया के सबसे बड़े प्राकृतिक आश्चर्यों ब्राजील व अर्जेंटीना के बॉर्डर पर स्थित है।इस वॉटर फॉल की खोज अलवर नुनेज कैबेजा ने वर्ष 1541 ई. में की थी।

फेयरी फॉल्स

यह झरना दिखने में बहुत खूबसूरत व बाकी झरनों से बहुत ही अलग है। इसे फोटो के लिये बेहतरीन झरनों में से एक है। इस खूबसूरत झरना 960 फीट की ऊंचाई से बहता है।

धुंआधार वॉटरफॉल

यह झरना मध्य प्रदेश में नर्मदा नदी पर स्थित है। इस झरने का मतलब ही धुंआ है। यह झरना 98 फीट की ऊंचाई से बहता है।

बर्नी फॉल्स

यह झरना कैलीफोर्निया में स्थित है जो 129 फीट की ऊंचाई से बहता है। इस झरने को दुनिया के आठ अजूबों में शामिल किया गया है।

Next Story

अगर आप हैं खाने के शौकीन तो फटाफट घर पर बनाएं हेल्दी ब्रोकली चिकन

Click Here