ऐसे छुड़वाएं बच्चों में लालच की आदत

लालची स्वभाव के बच्चों की वजह से माता-पिता को दूसरों के सामने शर्मिंदा होना पड़ता है। वहीं उम्र के साथ बच्चों का लालच बढ़ने लगता है। तो आइए हम आपको बताते हैं कि कैसे इन तरीकों को अपनाकर आप आसानी से बच्चों की इस बुरी आदत को छुड़वा सकते हैं।

बच्चों को समझाएं मेहनत का मतलब

बच्चे जब भी कोई डिमांड या विश मांगे तो उनके सामने घर का कोई काम या पढ़ाई करने की शर्त रखें। ऐसा करने से बच्चे नई चीजों की कद्र करेंगे और पेरेंट्स से गैर जरूरी चीजों की डिमांड भी नहीं करेंगे।

खिलौने खरीदने पर लगाएं पाबंदी

घर में खिलौने होने के बावजूद बच्चे नए खिलौने की जिद करते हैं। ऐसे में बच्चों के जिद करने पर उनसे बोले कि नए खिलौने खरीदने पर उनके पुराने खिलौने उनसे छिन जाएंगे। इससे बच्चे खिलौने लेने की जिद कम कर देंगे।

कम टीवी देखने देना

टीवी पर खिलौनों और अन्य चीजों का विज्ञापन देखकर बच्चे उन चीजों को लेने की जिद करते हैं। ऐसे में बच्चों को कम टीवी देखने देना चाहिए। जिससे आप उनके लालची स्वभाव को कंट्रोल कर सकते हैं।

जिद पूरी करने से बचें

मार्केट में बच्चे नई चीजों को खरीदने की जिद करते हैं। वहीं बच्चों को खुश करने के लिए पेरेंट्स उनकी डिमांड्स पूरा कर देते हैं। लेकिन ऐसा नहीं करना चाहिए। ऐसे में बच्चे लालची के साथ-साथ जिद्दी भी बन जाते हैं।

Next Story

चंदन सा बदन, चंचल चितवन! सिर्फ बॉलीवुड में ही नहीं ज्योतिष में भी है चंदन की विशेषताओं का उल्लेख

Click Here