1. संतुलित पोषण संरचना-
गाय के दूध में भैंस के दूध की तुलना में फैट की मात्रा कम होती है, जिससे यह अपने फैट इनटेक को लेकर चिंतित रहने वाले व्यक्तियों के लिए एक स्वस्थ विकल्प बन साबित होता है।
गाय के दूध में भैंस के दूध की तुलना में फैट की मात्रा कम होती है, जिससे यह अपने फैट इनटेक को लेकर चिंतित रहने वाले व्यक्तियों के लिए एक स्वस्थ विकल्प बन साबित होता है।
भैंस के दूध की तुलना में गाय का दूध पचाने में आसान होता है। गाय के दूध में मौजूद फैट ग्लोब्यूल्स आकार में छोटे होते हैं, जो पाचन में सहायता करते हैं। वहीं, भैंस के दूध में फैट ग्लोब्यूल्स बड़े होते हैं, जिससे इसे पचाना मुश्किल हो जाता है, उन व्यक्तियों के लिए, जिन्हें पाचन संबंधी समस्याएं हैं।
गाय के दूध में भैंस के दूध की तुलना में विटामिन ए की मात्रा अधिक होती है। विटामिन ए आंखों, हड्डियों के विकास और स्वस्थ प्रतिरक्षा प्रणाली के लिए आवश्यक है। ऐसे में गाय के दूध का सेवन करने से शरीर को विटामिन ए की बेहतर खुराक मिल सकती है।
भैंस के दूध की तुलना में गाय के दूध में कैलोरी की मात्रा भी कम होती है। ऐसे में यह स्वस्थ वजन बनाए रखने की कोशिश कर रहे लोगों के लिए बेहद फायदेमंद होता है।
गाय का दूध आमतौर पर भैंस के दूध की तुलना में अधिक सस्ता होता है।
भैंस के दूध की तुलना में गाय का दूध कम एलर्जिक होता है। ऐसे में लैक्टोज इनटॉलरेंस या दूध से एलर्जी वाले व्यक्तियों को भैंस के दूध की तुलना में गाय का दूध पीने पर कम गंभीर लक्षणों का अनुभव हो सकता है।