1. मेष राशि

मेष राशि के जातकों को सोना या तांबे का धातु शुभ होता है। मंगलवार के दिन धातु धारण करने से इसका फल दोगुना हो जाता है। धातु धारण करने से पहले उसे पंचतत्व से स्वच्छ कर लें। इसके बाद ही धारण करें।

2. वृष राशि

वृष राशि के जातकों को हमेशा चांदी की धातु धारण करना चाहिए। ज्योतिषियों के अनुसार, शुक्रवार के दिन चांदी की अंगूठी या लॉकेट को पहनना शुभ होता है। इससे व्यापार में लाभ होने के साथ नौकरी में तरक्की मिलेगी।

3. मिथुन राशि

मिथुन राशि के जातकों के लिए कांसा सबसे उत्तम होता है। जैसा कि कांसा शुक्र ग्रह से संबंधित है। ऐसे में इसे धारण करने से शुक्र ग्रह शांत रहते हैं। इससे घर में सुख-समृद्धि आती है।

4. कर्क राशि

कर्क राशि वालों को चांदी की धातु पहनना सबसे शुभ होता है। सोमवार के दिन चांदी की धातु धारण करने से विशेष फल मिलता है। चांदी के अलावा पीतल और सोने की धातु भी धारण की जा सकती है।

5. सिंह राशि

सिंह राशि के जातकों को पीतल, सोने की धातु धारण करनी चाहिए। इससे गुरू ग्रह का आशीर्वाद प्राप्त होता है।

6. कन्या राशि

कन्या राशि वालों के लिए चांदी या सोना दोनों ही धातु सबसे उत्तम होती है। ज्योतिषियों के अनुसार, दोनों धातु के मिश्रण की अंगूठी धारण करते हैं तो इसका दोगुना लाभ मिलता है।

7. तुला राशि

ज्योतिषियों के अनुसार, शुक्रवार के दिन मध्यम अंगुली में चांदी का छल्ला धारण करने से यश की प्राप्ति होगी। तुला राशि वाले सोने की धातु भी धारण कर सकते हैं।

8. वृश्चिक राशि

वृश्चिक राशि वाले इस बात का ध्यान रखें कि उनको हमेशा तांबा या चांदी धारण करना चाहिए। इससे उनको विशेष लाभ मिलेगा।

9. धनु राशि

धनु राशि वालों को सोने या पीतल से बनी धातु धारण करना शुभ होता है। गुरुवार को तर्जनी अंगुली में धातु धारण करने से विशेष फल की प्राप्ति होती है।

10. मकर राशि

मकर राशि के जातकों के लिए लोहा सबसे अच्छा माना जाता है। इस धातु का संबंध शनि ग्रह से होता है। शनिवार के दिन लोहा धातु पहनने से विशेष लाभ मिलता है।

11. कुंभ राशि

अष्टधातु से बनी धातु की अंगूठी कुंभ राशि के जातकों के लिए सबसे शुभ होती है। इसे आपको शनिवार के दिन बाएं हाथ की मध्यम अंगुली में धारण करना चाहिए। इससे बेहद ही शुभ फल मिलते हैं।

12. मीन राशि

इस राशि के जातकों के लिए सोना सबसे उत्तम होता है। गुरुवार के दिन तर्जनी अंगुली में सोने की अंगूठी धारण करने से अच्छे फल मिलते हैं।