1- रिलायंस जियो

रिलायंस जियो इन्फोकॉम लिमिटेड, भारतीय दूरसंचार कंपनी है। जिसका मुख्यालय नवी मुंबई, महाराष्ट्र, भारत में है। यह सभी 22 दूरसंचार में कवरेज के साथ एक राष्ट्रीय एलटीई नेटवर्क संचालित करता है, इस के साथ ही इस कंपनी अपने मोबाइल फोन भी मार्केट में लॉन्च करती हैं।

2- जियो भारत वी2

रिलायंस जियो ने 999 रुपये मूल्य वाला 4जी फोन ‘जियो भारत वी2’ को लॉन्च करने की घोषणा की है। कंपनी ने आज यहां कहा कि जियो भारत वी2 किफायती दामों पर मिलेगा, इसकी कीमत 999 रुपये रखी गई है।

3- कीमत और फीचर्स

इसमें एचडी वॉयस कॉलिंग, एफएम रेडियो, 128 जीबी का एसडी मेमरी कार्ड सपोर्ट जैसे फीचर हैं। मोबाइल में 4.5सेंमी. की टीएफटी स्क्रीन, 0.3 मेगापिक्सल का कैमरा, 1000 एमएएच की बैटरी, 3.5 एमएम का हेडफोन जैक, पावरफुल लाउडस्पीकर और टार्च मिलती है। इस की कीमत 999 रखी गई है।

4- कंपनी की सोच

कंपनी की नजर भारत में करीब 25 करोड़ 2जी ग्राहकों पर है। यह ग्राहक अभी एयरटेल और वोडाफोन-आइडिया जैसी कंपनियों से जुड़े हैं। बताते चले कि रिलायंस जियो केवल 4जी और 5जी नेटवर्क ही ऑपरेट करता है।

5- स्पेशल प्लान

ग्राहकों को 28 दिन की वैलिडिटी वाले प्लान के लिए 123 रुपये चुकाने होंगे। इसके अलावा ‘जियो भारत वी2’ के ग्राहकों को कंपनी 14 जीबी 4जी डेटा देगी। इस फोन पर वार्षिक प्लान भी है जिसके लिए ग्राहक को 1234 रुपये चुकाने होंगे।