1. लोनावला

अगर आप मुंबई में रहते हैं तो आपके लिए मानसून में जाने वाली सबसे बढ़िया जगह है लोनावाला! मानसून की शुरुआत के साथ सह्याद्री पर्वत श्रृंखलाएं और हरे घाट, झरने और सुखद जलवायु और आकर्षक हो जातें हैं। शहर की हलचल से बचने के लिए मुंबई के इस खूबसूरत पहाड़ी इलाके की यात्रा की योजना बनाएं।

2. उदयपुर

उदयपुर को दुनिया के सबसे रोमांटिक शहरों में से एक माना जाता है और इसे ठीक ही पूर्व के वेनिस का टैग मिला है। यह एक ऐतिहासिक रूप से महत्वपूर्ण स्थान है क्योंकि यह कई शताब्दियों से मेवाड़ की राजधानी बना हुआ है। शहर का मुख्य आकर्षण सिटी पैलेस और उदयपुर लेक पैलेस है जो पिचोला झील के मध्य में स्थित है। उदयपुर की यात्रा के लिए सबसे अच्छा समय मानसून के मौसम में होगा क्योंकि आपको राजस्थान की तड़कती गर्मी से राहत मिलती है।

3. चेरापूंजी

धरती पर दूसरा सबसे ज्यादा बारिश वाला स्थान है चेरापूंजी। अगर आप बारिश से प्यार करते हैं, तो आपको मानसून के दौरान चेरापूंजी का दौरा करना ही पड़ेगा जो विशाल परिदृश्य और पहाड़ियों से ढका हुआ है। यहां की रोमांचक मानसून ट्रेकिंग यात्रा भी काफी प्रसिद्ध है। आप यहां अनोखे नारंगी फूल से शहद पा सकते हैं और मेघालय चाय को पीना ना भूले क्योंकि ये असम या दार्जिलिंग चाय से काफी अलग है। डबल डेकर ट्री पुलों का यहा एक ऐसा अनुभव है जो मानसून में और भी अच्छा हो सकता है।

4. मुन्नार

पत्तियों और शाखाओं से गिरने वाली पानी की बूंदो के साथ चाय और मसाला बागानों का नज़ारा, अगस्त में मुन्नार एक प्रकृति प्रेमी के लिए स्वर्ग से कम नहीं है। ऊंचे पहाड़ धुंध की चादर से घिरे रहते हैं और बारिश हर चीज को नया सा कर दे देती है। अगर आपको पहाड़ो के बीच में कुछ शांत समय की तलाश है तो दक्षिण में मुन्नार एक आदर्श जगह है। क्योंकि यहां अगस्त में पीक टूरिस्ट सीज़न नहीं होता, तो आप बिना किसी भीड़ के और सीजन की कम कीमतों का आनंद ले सकते हैं!

5. ओरछा

मानसून में भारत में आने के लिए सबसे अच्छी जगहों में से एक यह है यह शहर, 1501 में राजा रुद्र प्रताप द्वारा बसाया गया था। पहाड़ियों से घिरा, ओरछा बेतवा नदी पर स्थित है और कस्टर्ड सेब की मीठी खूशबू से घिरा रहता है। इस लहराती भूमि में विशाल मंदिर और किले हैं।