1. रोजाना गोल सेट करें-
रोजाना पानी पीने के लिए गोल सेट करे लें। सुबह ही आप ये गोल निश्चित कर लें कि आज आपको इतना पानी पीना है। इसके बाद समय-समय पर पीते हुए उस टारगेट को पूरा कर लें। इससे शरीर में पानी की कमी नहीं होगी।
रोजाना पानी पीने के लिए गोल सेट करे लें। सुबह ही आप ये गोल निश्चित कर लें कि आज आपको इतना पानी पीना है। इसके बाद समय-समय पर पीते हुए उस टारगेट को पूरा कर लें। इससे शरीर में पानी की कमी नहीं होगी।
आप मोबाइल में अलार्म लगाकर रिमाइंडर सेट कर सकते हैं। आप पानी पीने के लिए आधे घंटे या एक निश्चित समय का रिमाइंडर सेट कर लें। इस निश्चित अवधि में ही पानी पिएं।
कुछ लोग खाने खाने के तुरंत बाद पानी पीते हैं, ऐसा आप न करें। दिन में ज्यादा पानी पीने के लिए आप रोजाना खाना खाने के पहले पानी पिएं। खाने के बीच में पानी पीने से बचें। रोजाना खाना खाने के पहले पानी पीने से शरीर में पानी की कमी को दूर किया जा सकता है।