1- Threads App
मेटा ने ट्विटर को टक्कर देने के लिए अपना थ्रेड्स ऐप मार्केट में लॉन्च किया है। यह ऐप एलन मस्क के ट्विटर को सीधे तौर पर चुनौती देगा। कंपनी के अनुसार यह ऐप सार्वजनिक बातचीत के लिए एक नया स्पेस देगा।
मेटा ने ट्विटर को टक्कर देने के लिए अपना थ्रेड्स ऐप मार्केट में लॉन्च किया है। यह ऐप एलन मस्क के ट्विटर को सीधे तौर पर चुनौती देगा। कंपनी के अनुसार यह ऐप सार्वजनिक बातचीत के लिए एक नया स्पेस देगा।
जानकारी के अनुसार यह ऐप गुरुवार को लॉन्च हो गया है। इसे अमेरिका, ब्रिटेन, ऑस्ट्रेलिया, कनाडा और जापान सहित 100 से अधिक देशों में लॉन्च करने की योजना थी। ऐप में किसी थ्रेड यानी पोस्ट को लाइक, रिपोस्ट, रिप्लाई और कोट करने का विकल्प मौजूद है।
कंपनी ने कहा कि हमारा मकसद ‘थ्रेड्स’ के जरिए एक मंच प्रदान करना है, जो आपके विचारों और संवादों पर अधिक केंद्रित हो, जैसे की इंस्टाग्राम पर तस्वीर और वीडियो पर ध्यान केंद्रित किया गया है। थ्रेड्स में पोस्ट करने के लिए कैरेक्टर की अधिकतम सीमा 500 बताई गई हैं।
जानकारी के अनुसार इस ऐप में यूजर्स यह कंट्रोल कर सकते हैं कि उनके ‘थ्रेड्स’ पर कौन जवाब दे सकता है। हालांकि, मेटा के इस नए ऐप को लेकर सुरक्षा संबंधी सवाल खड़े हो रहे हैं।