सावन में ऐसे करें भगवान शिव की पूजा
सावन के दिन सबसे पहले सुबह उठकर स्नान करें। इसके बाद शिव मंदिर या घर में शिवलिंग पर गंगाजल या दूध चढ़ाएं। इसके बाद फूल-फल भगवान को समर्पित कर दें। शिवलिंग पर बेलपत्र चढ़ाने की मान्यता है। भोलेनाथ की पूजा कर पवित्र मंत्र 'ओम नमः शिवाय' का जाप करें। महामृत्युंजय मंत्र का जाप भगवान शिव के नाम पर 108 बार किया जाता है। इसके बाद भगवान से अपनी मनोकामना के लिए भगवान से प्रार्थना करें।