जानीमानी अभिनेत्री गौहर खान ने अपनी गोद भराई की तस्वीर सोशल मीडिया पर शेयर की है। गौहर खान और उनके पति ज़ैद दरबार ने 10 मई को बेटे का वेलकम किया था।
जानीमानी अभिनेत्री गौहर खान ने अपनी गोद भराई की तस्वीर सोशल मीडिया पर शेयर की है। गौहर खान और उनके पति ज़ैद दरबार ने 10 मई को बेटे का वेलकम किया था।
गौहर खान ने गोदभराई की तस्वीरें अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर की हैं। इनमें वह व्हाइट ड्रेस में अपना बेबी बंप को फ्लॉन्ट कर रही हैं।
गौहर और जैद ने अपने बेटे का नाम ज़ेहान रखा है। गौहर खान इन दिनों अपने मदरहुड को इंजॉय कर रहीं हैं। मां बनने के दो महीने बाद गौहर ने अपनी गोदभराई की तस्वीरें सोशल मीडिया शेयर की हैं।
व्हाइट ड्रेस के साथ उन्होंने कस्टमाइज्ड फ्लोरल ज्वेलरी पहनी है, जिसमें चोकर, नेकलेस, कमरबंद, बाजूबंद, झूमके और मांग टीका शामिल है।
इन तस्वीरों को शेयर करते हुए उन्होंने कैप्शन में लिखा, ''मैं इसे पोस्ट करना चाहती हूं और दो खूबसूरत आत्माओं को धन्यवाद देना चाहती हूं, जिन्होंने मेरी गर्भावस्था को इतना खास बना दिया।
ये कस्टम फ्लोरल ज्वेलरी मेरी गोदभराई के लिए बनाए गए, जिसे सेलिब्रेट करने के लिए वे पुणे से मेरे साथ आईं। कभी नहीं भूलूंगी। आपके प्यार के लिए बहुत-बहुत धन्यवाद।
Next Story