पतले और लंबे अंगूठे
अगर आपके हाथों का अंगूठा पतला और लंबा है, तो यह संकेत देता है कि आप बहुत ही निडर स्वभाव के हैं। ऐसे लोग जो भी कार्य करते हैं, उसमें अपनी मेहनत से अपार सफलता प्राप्त करते हैं। ऐसे लोग मेहनत से धन कमाते हैं और फिजूल खर्च नहीं करते हैं। इतना ही नहीं, ऐसे लोगों के महंगी चीजें पसंद होती हैं और यह उच्चस्तरीय जीवन जीते हैं। उन्हें खुद से बेहद प्यार होता है और ये लोग कभी भी किसी और की बातों में नहीं आते हैं।