1- गूगल डूडल
Google डूडल उपलब्धियों और उल्लेखनीय ऐतिहासिक शख्सियतों को याद करने के उद्देश्य से Google के वेब पेज पर लगाया जाने वाला एक अनिमेशन होता है।
Google डूडल उपलब्धियों और उल्लेखनीय ऐतिहासिक शख्सियतों को याद करने के उद्देश्य से Google के वेब पेज पर लगाया जाने वाला एक अनिमेशन होता है।
गूगल ने भारतीय मूल की अमेरिकी कलाकार और प्रिंटमेकर जरीना हाशमी के 86वें जन्म दिन पर रविवार को एक विशेष डूडल के जरिये उन्हें श्रद्धांजलि दी।
उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ में 1937 में आज ही के दिन जन्मीं जरीना के परिवार को देश के विभाजन के दौरान कराची (पाकिस्तान) पलायन करने के लिए मजबूर होना पड़ा था। गूगल ने डूडल के विवरण में कहा, "आज का डूडल भारतीय मूल की अमेरिकी कलाकार और प्रिंटमेकर जरीना हाशमी को उनके जन्म दिवस पर श्रद्धांजलि देता है।
प्रिंटमेकर एक ऐसा व्यक्ति होता है जो प्रिंट बनाता है। हाशमी ने 21 साल की उम्र में विदेश सेवा के एक राजनयिक से शादी की और दुनिया की यात्रा शुरू की। हाशमी ने बैंकॉक, पेरिस और जापान में समय बिताया, जहां वह ‘प्रिंटमेकिंग’ और आधुनिकतावाद जैसे कला आंदोलनों में शामिल हुईं। हाशमी का अल्जाइमर रोग के कारण 25 अप्रैल, 2020 को लंदन में निधन हो गया। वह 83 वर्ष की थीं।