1- नई कार का रखें ख्याल

अगर आपने नई कार खरीदी है। तो इन बातों का ख्याल रखे, ऐसा कर आप अपनी कार को समय से पहले खराब होने से बचा सकते है।

2- समय से करें सर्विस

अपनी कार को लंबे समय तक नए जैसा रखने के लिए सर्विस हमेशा समय पर कराएं, इसमें कंपनियों की ओर से शुरुआत में कुछ सर्विस फ्री दी जाती हैं और उसके बाद चार्ज लिया जाता है।

3- ना करें ओवरस्पीडिंग

नई कार के साथ ओवर स्पीडिंग ना करें, नई कार को कुछ समय तक आराम से चलाना बेहतर रहता है। ऐसा इसलिए क्योंकि इंजन के कई पार्ट्स नए होने के कारण सही से सेट नहीं होते हैं।

4- कार में ना करें ओवरलोडिंग

अपनी कार में ओवरलोडिंग ना करें, ऐसा करने से कार के एवरेज व इंजन पर असर पड़ सकता है।