मेष राशि

मेष राशि के जातक अक्सर अपनी पर्सनैलिटी और लुक्स को लेकर चिंतित दिखाई देते हैं। वह हमेशा यह सोचते रहते हैं कि उनकी पर्सनैलिटी पर क्या सूट करता है। हम आपको बता दें कि आपको फूलों की स्मेल वाला परफ्यूम ज़रूर अच्छा लगेगा।

वृषभ राशि

एक ऐसी खुशबू जो उन्हें गहराई में डूबने जैसा अहसास कराए, यही वृषभ राशि के जातकों को पसंद है। फूलों की खुशबू उन्हें अपनी ओर खींचती है लेकिन फ्रूटी खुशबू वाला परफ्यूम लेने की भूल न करें।

मिथुन राशि

हल्की-हल्की भीनी सी खुशबू वाले परफ्यूम हैं मिथुन राशि के जातकों की पहली पसंद। इन्हें काफी तेज़ खुशबुओं वाले परफ्यूम से सख्त नफरत है। कुछ ऐसा जो उनकी शख्सियत को और भी उभार दे, ऐसा परफ्यूम जरूर लें आप।

कर्क राशि

कर्क राशि वाले हमेशा ही अपने रोमांटिक चरित्र के लिए जाने जाते हैं। इसीलिए इन्हें इत्र में भी ऐसी ही महक की खोज रहती है। अटपटी सी खुशबू वाले परफ्यूम से इन्हें खास चिढ़ होती है। इसीलिए यह फूलों वाले या फ्रूटी स्मेल वाले परफ्यूम लेना पसंद करते हैं।

सिंह राशि

सिंह राशि शेर का प्रतीक होती है, एक ऐसा जानवर जो जंगल का बादशाह है और खुद को भीड़ से अलग एवं उच्च दर्जे का मानता है। इसीलिए सिंह राशि वालों को अपनी ओर आकर्षित करने के लिए आपको कोई लेटेस्ट और बिल्कुल अलग खुशबू वाला परफ्यूम लेना चाहिये। यदि यह राशि किसी महिला की है तो उन्हें फूलों की खुशबू पसंद आएगी।

कन्या राशि

यदि आपकी राशि चिन्ह कन्या है तो वह जरूर ही स्वच्छ वातावरण के प्रेमी होंगे या होंगी। इसीलिए परफ्यूम में भी उनका चयन कुछ ऐसा ही रहता है। कन्या राशि वालों को फ्रेश एवं भीनी सी खुशबू वाले परफ्यूम पसंद आते हैं। गलती से इनके सामने तेज़ खुशबू वाले इत्र लगाकर ना जाएं।

तुला राशि

तुला राशि वालों का राशि चिन्ह एक तराजू है जो किसी भी वस्तु का संतुलन बनाने के काम आता है। कुछ ऐसे ही हैं तुला राशि वाले। उन्हें एक ऐसे परफ्यूम की खुशबू अपनी ओर खींचती हैं जो हर पहलू से अच्छी हो। ना ज्यादा तेज़ हो और ना ही बिल्कुल खोई-खोई सी हो।

वृश्चिक राशि

वृश्चिक राशि वाले जातकों को अपने परफ्यूम में काफी कुछ चाहिए होता है। उन्हें एक ऐसा इत्र पसंद है जो जुनून की भावना पैदा करने में सक्षम हो तथा साथ ही उन्हें एक अलग ही दुनिया में खो जाने जैसा अनुभव कराए। वृश्चिक राशि वालों को चॉकलेट, फूल तथा कोई भी ऐसी खुशबू जिसमें गहराई हो, वह पसंद आती है।

धनु राशि

कोई भी अटपटा सा परफ्यूम धनु राशि वाले जातकों को बेहद नापसंद है। उन्हें कोई ऐसा परफ्यूम चाहिए जो उन्हें ताज़गी का एहसास कराए। साथ ही कुछ उत्साहित स्वभाव वाले इत्र भी उनकी पसंद हो सकते हैं। फ्रूटी खुशबू इन्हें पसंद आ सकती है।

मकर राशि

मकर राशि वालों को भी गहराई अनुभव कराने वाले परफ्यूम पसंद आते हैं। जिस तरह से गीली मिट्टी की भीनी-सी खुशबू में एक गहराई होती है, ठीक ऐसे ही खुशबूदार परफ्यूम मकर राशि वाले जातकों की पहली पसंद हैं।

कुंभ राशि

कुछ मीठी-सी खुशबू कुंभ राशि के जातकों की पसंद है। इन्हें भी अटपटी महक वाले परफ्यूम पसंद नहीं आते हैं। परफ्यूम लेने के मामले में यह काफी सोच-विचार कर किसी निर्णय पर पहुंचते हैं।

मीन राशि

सॉफ्ट यानी कि भीनी-सी खुशबू वाले परफ्यूम मीन राशि के जातकों को भी काफी पसंद आते हैं। खासतौर पर यदि वह महिला हैं तो उन्हें असामान्य सुगंध वाली इत्र अपनी ओर आकर्षित करते हैं। पर पुरुष पार्टनर की बात हो तो उन्हें समुद्र की खुशबू वाले सेंट पसंद आते हैं।

Next Story

कार में दिखें ये लक्षण तो समझ लो बैटरी हो गई है खराब

Click Here