1- 'कंजंक्टिवाइटिस'
कंजक्टिवाइटिस आंखों में होने वाली समस्या है। जोकि बैक्टीरिया या वाइरस के संक्रमण या एलर्जिक रिएक्शन के कारण हो सकती है। यह एक अत्यंत संक्रामक स्थिति है, इसलिए इसका तुरंत उपचार जरूरी है।
कंजक्टिवाइटिस आंखों में होने वाली समस्या है। जोकि बैक्टीरिया या वाइरस के संक्रमण या एलर्जिक रिएक्शन के कारण हो सकती है। यह एक अत्यंत संक्रामक स्थिति है, इसलिए इसका तुरंत उपचार जरूरी है।
बारिश से नदियों का जलस्तर बढ़ गया है। जिससे संक्रामक बीमारियां फैल रही है। खासकर आंखों का संक्रमण तेजी से बढ़ रहा है। गंगा के तराई वाले क्षेत्रों में इस रोग की अधिकता है।
कंजंक्टिवाइटिस को 'पिंक आई' इन्फेक्शन के नाम से भी जाना जाता है। इस समय बड़ी संख्या में लोग आई फ्लू का सामना कर रहे हैं। चूंकि यह एक तरह का संक्रमण है, इसलिए जो भी पीड़ित व्यक्ति के संपर्क में आता है। उनमें भी कंजंक्टिवाइटिस होने का खतरा बढ़ जाता है।
साफ-सफाई का रखें ध्यान , बार-बार हाथ धोएं, आंखों को बार-बार न छुएं, किसी से भी अपना तौलिए, बिस्तर या रूमाल शेयर न करें, कॉन्टैक्ट लेंस से बचें, अपनी मर्जी से कोई भी दवा न लें, - पब्लिक स्विमिंग पूल में जाने से बचें, संक्रमित व्यक्ति से दूरी बनाकर रहें, संक्रमिक व्यक्ति की किसी भी चीज का इस्तेमाल न करें, आंखों पर काला चश्मा लगाए