1- आर्मी के लिए AI डिवाइस
इंडियन आर्मी के लिए एक AI डिवाइस बनाया गया है। जो कि एक्सीडेंट रोकने में मदद करेगा। यह डिवाइस सड़क दुर्घटना होने से पहले ही अलार्म बजाकर वाहन चालक को सचेत कर देगा।, ख़ासकर पर तब, जब वाहन चालक को नींद आ रही हो।

सेना के अधिकारी कर्नल कुलदीप यादव ने इस डिवाइस को बनाया है। साथ ही इस डिवाइस का पेटेंट भी करा लिया है जिस के लिए साल 2021 में ही आवेदन किया था। इस मामले में भारतीय सेना ने कहा कि इस AI बेस्ड डिवाइस का पेटेंट मिल गया है।
यह डिवाइस एक्सीडेंट प्रिवेंशन के तौर पर बनाया गया है। जो कि ड्राइवर की गतिविधियों पर नजर रखता है और अलार्म बजाता है। नींद के चलते होने वाली दुर्घटनाओं की रोकथाम के लिए यह डिवाइस बेहद कारगर है।
इस डिवाइस की टेस्टिंग पहाड़, रेगिस्तान और राजमार्गों पर विभिन्न परिस्थितियों में किया गया है और ये पूरी तरह सफल रहा है। अब परीक्षण किए जाने के बाद भारतीय सेना के सभी वाहनों में इस सिस्टम को फिट किया जा रहा है।