1- भारत में होगा विनिर्माण
दक्षिण कोरिया की प्रमुख इलेक्ट्रॉनिक्स विनिर्माता सैमसंग अपने प्रमुख स्मार्टफोन मॉडल गैलेक्सी जेड फोल्ड 5 और गैलेक्सी जेड फ्लिप 5 का विनिर्माण भारत में ही करेगी। कंपनी को भरोसा है कि हाल ही में पेश अपने मुड़ने वाले (फोल्डेबल) फोन से वह भारतीय स्मार्टफोन बाजार में अपनी पकड़ और मजबूत कर सकेगी।