1- कुत्तों में किडनी की बीमारी
कुत्ते में सुस्ती, कमजोरी दिखे, थोड़ी दूर चलने के बाद वह बैठ जाए, उल्टियां करें या फिर बेचैन दिखे तो तत्काल किसी पशु चिकित्सक से उसकी जांच कराएं। हो सकता है कि आपका कुत्ता किडनी की बीमारी का शिकार हो।

खराब खानपान, प्रदूषण और संक्रमण से जानवर भी किडनी की बीमारी की चपेट में आ रहे हैं।
कुत्तों में किडनी फेल्योर के मामलों में बढ़ोतरी हो रही है। इसके पीछे बड़ी वजह आराम, फास्ट फूड और विषाक्त खाना है। हर साल किडनी की बीमारी के शिकार कई कुत्तों का इलाज किया जाता है। इसके मुख्य कारण मूत्र संक्रमण, चोट लगना, गंभीर निर्जलीकरण और हीटस्ट्रोक हैं।
कुत्तों में क्रोनिक किडनी रोग का कोई इलाज नहीं है पर ऐसे उपचार के विकल्प हैं, जो बीमारी का प्रबंधन कर सकते हैं। इसमें डायलिसिस एक प्रमुख विकल्प है, जिससे कुत्ते के जीवित रहने के समय को कई वर्षों तक बढ़ा सकते हैं। आईवीआरआई में निर्धारित शुल्क में ये सुविधा उपलब्ध है।