1- creative job
देश में विज्ञापन क्षेत्र के स्व-नियामकीय संगठन एएससीआई ने कृत्रिम मेधा (एआई) के बढ़ते चलन के बीच मंगलवार को आगाह किया कि विज्ञापन में जेनरिक एआई टूल का इस्तेमाल रचनात्मक श्रम की भी जगह ले सकता है।
देश में विज्ञापन क्षेत्र के स्व-नियामकीय संगठन एएससीआई ने कृत्रिम मेधा (एआई) के बढ़ते चलन के बीच मंगलवार को आगाह किया कि विज्ञापन में जेनरिक एआई टूल का इस्तेमाल रचनात्मक श्रम की भी जगह ले सकता है।
जेनरिक एआई के तहत पहले से प्रोग्राम न होने के बावजूद खुद ही वह उपलब्ध जानकारी के भीतर रुझानों एवं खासियत के आधार पर नए रुझान की तलाश करता है और उसके आधार पर नया वर्गीकरण करता है।
विज्ञापनों, विपणन सामग्रियों और प्रचार सामग्री की प्रतियां बनाने के लिए एआई टूल का इस्तेमाल करना लागत के लिहाज से कॉपीराइटरों की सेवाएं लेने की तुलना में कहीं अधिक किफायती हो सकता है।
एएससीआई की मुख्य कार्यकारी एवं महासचिव मनीषा कपूर ने कहा कि विभिन्न क्षेत्रों में जेनरेटिव एआई का चलन बढ़ने से गोपनीयता, डेटा सुरक्षा, पारदर्शिता और जवाबदेही जैसे प्रमुख मुद्दों पर ध्यान देना महत्वपूर्ण है।