1- इलेक्ट्रिक रॉयल एनफील्ड
रॉयल एनफील्ड कंपनी अब इलेक्ट्रिक दोपहिया वाहन सेगमेंट में एंट्री करने के लिए तैयारी कर रही है। कंपनी इस समय एक नई इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल विकसित करने के शुरुआती चरण में है।
रॉयल एनफील्ड कंपनी अब इलेक्ट्रिक दोपहिया वाहन सेगमेंट में एंट्री करने के लिए तैयारी कर रही है। कंपनी इस समय एक नई इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल विकसित करने के शुरुआती चरण में है।
इलेक्ट्रिक दोपहिया बाजार में अपने लक्ष्यों को हासिल करने के लिए रॉयल एनफील्ड कंपनी ने उत्पादों को विकसित करने और इलेक्ट्रिक वाहनों के लिए बिक्री व मार्केटिंग में लगभग 1,000 करोड़ रुपये का निवेश करने की प्रतिबद्धता जताई है। कंपनी का लक्ष्य 1.5 लाख इलेक्ट्रिक यूनिट्स की उत्पादन क्षमता तक पहुंचना है।
मिड-साइज मोटरसाइकिल सेगमेंट में बढ़ते कंप्टिशन के बीच रॉयल एनफील्ड के पास बाजार की 90 प्रतिशत बाजार हिस्सेदारी है, ट्रायम्फ स्पीड 400 और हार्ले-डेविडसन X440 जैसे प्रतिस्पर्धी क्रमशः बजाज ऑटो और हीरो मोटोकॉर्प के साथ मिलकर बनाए गए हैं और बाजार में एंट्री कर चुके हैं।
कंपनी सक्रिय रूप से प्रोटोटाइप की टेस्टिंग कर रही है और इसके फाइनल वर्जन की अगले दो वर्षों के भीतर भारतीय सड़कों पर आने की उम्मीद है। ई-बाइक की विकास प्रक्रिया में तेजी लाने के लिए रॉयल एनफील्ड ने अपने ईवी कारोबार के व्यावसायिक पहलुओं को संभालने के लिए एक डेडिकेटेड टीम बनाई है।