1- आम

आम एक ऐसा फल है जिसे सुनकर ही मुंह में पानी आ जाता है और खास बात ये कि इस सीजन में आसानी से बाजार में मिल भी जाता है। लेकिन क्या आपने कभी आम को सही तरीके से खाने के बारे में सोचा है? क्योंकि ज्यादातर लोग आम को खा तो लेते हैं, लेकिन उसके बाद ऐसी गलती कर जाते हैं, जिससे हमारे स्वास्थ्य पर गलत प्रभाव डालता है।

2- करेले का सेवन

आम खाने के बाद कभी भी तुंरत करेला का सेवन नहीं करना चाहिए। इससे उल्टी, दस्त या सांस लेने में परेशानी हो सकती है।

3- मसालेदार खाना

आम खाने के बाद अगर आप मसालेदार खाने का सेवन करते हैं तो इससे भी आपको नुकसान हो सकता है। आम खाने के बाद कभी मसालेदार खाना नहीं खाना चाहिए। इससे सीने में जलन, पेट में दर्द हो सकता है।

4- आम खाने के बाद न खाएं दही

आम खाने के तुरंत बाद ही दही के सेवन से बचना चाहिए, इससे उल्टी गैस, पेट में दर्ज आदि की समस्या हो सकती है।