1- बच्चों में कब्ज की समस्या

कब्ज की समस्या बड़ो के साथ-साथ बच्चों को भी हो जाती है। बच्चों में ये दिक्कत कई बार फार्मूला मिल्क से कब्ज या लूज मोशन की समस्या हो सकती है। वहीं जब बच्चा छह महीने का हो जाता है, तो मां उसे सेमी सॉलिड फूड खिलाना शुरु करती हैं। इससे भी बच्चे को कब्ज की शिकायत होती है।

2- घरेलू इलाज

ऐसे में हर समय बच्चे को दवाई देना भी ठीक नहीं रहता है। आज हम आपको कुछ घरेलू चीजों के बारे में बताने जा रहे हैं जो आपके बच्चे को कब्ज से राहत दिलाने के लिए कारगर साबित हो सकती हैं।

3- मालिश, खिलाएं नारियल तेल

बता दें बच्चे को कब्ज की शिकायत हो, तो उसके पेट के आसपास तेल से मालिश करें। ध्यान रहे हल्के हाथों से ही मसाज करें। इसके अलावा बच्चा अगर छह महीने का हो चुका है, तो उसके खाने में जैसे दाल या खिचड़ी में एक चम्मच नारियल का तेल मिक्स कर खिलाएं। ऐसा करने से कब्ज की शिकायत दूर हो सकती है।

4- गर्म पानी और पपीता

बच्चे को हल्के गर्म पानी में बैठाने से भी कब्ज से राहत मिल सकती है। बच्चे को हल्के गर्म या गुनगुने पानी में थोड़े दे बैठा दें, फिर उठा लें ऐसे में बच्चे को कब्ज से राहत मिलेगी। पपीता पाचन तंत्र के लिए बहुत अच्छा माना जाता है अगर बच्चे को कब्ज की शिकायत है, तो पपीता मैश करके खिला सकते हैं।