1- व्हाट्सएप न्यू फीचर
वॉट्सऐप अपने यूजर्स के लिए समय-समय पर नए अपडेट लाता रहता है। ऐसे में अब वॉट्सऐप मल्टी अकाउंट लॉगिन फीचर पर काम कर रहा है।
वॉट्सऐप अपने यूजर्स के लिए समय-समय पर नए अपडेट लाता रहता है। ऐसे में अब वॉट्सऐप मल्टी अकाउंट लॉगिन फीचर पर काम कर रहा है।
बता दें मल्टी अकाउंट लॉगिन फीचर के आने से आपको फोन में parallel Space ऐप्स को रखने की जरूरत नहीं पड़ेगी। इस अपडेट की जानकारी वॉट्सऐप के डेवलपमेंट पर नजर बनाए रखने वाली वेबसाइट Wabetainfo ने साझा की है।
ये फीचर कुछ बीटा टेस्टर्स के लिए जारी किया गया है। आने वाले दिनों में कंपनी इसे सभी के लिए रोलआउट करेगी।
फीचर लोगों को उनकी निजी चैट, काम की बातचीत और अन्य चैट को एक ऐप में रखने में मदद करता है। नया फीचर सूचनाओं के साथ-साथ आपकी बातचीत को भी अलग रखता है। साथ ही आपको विभिन्न उपकरणों या समानांतर ऐप्स की जरूरत भी नहीं होती।