1- गूगल डूडल
गूगल ने भारतीय सिनेमा की दिवंगत अभिनेत्री श्रीदेवी को उनकी 60वीं जयंती पर रविवार को डूडल बनाकर श्रद्धांजलि दी। श्रीदेवी का जन्म 13 अगस्त 1963 को मौजूदा तमिलनाडु में हुआ था। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत बाल कलाकार के तौर पर की थी और चार साल की उम्र में तमिल फिल्म ‘कंधन कुरूनाई’ में अभिनय किया था।