मुंबई। ‘जाने तू या जाने ना’ से बॉलीवुड में कदम रखने वाले इमरान खान आठ साल बाद बॉलीवुड में कमबैक करने जा रहे हैं।
मुंबई। ‘जाने तू या जाने ना’ से बॉलीवुड में कदम रखने वाले इमरान खान आठ साल बाद बॉलीवुड में कमबैक करने जा रहे हैं।
इमरान खान ने लंबे समय से बॉलीवुड इंडस्ट्री से ब्रेक ले रखा है। इमरान खान ने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट शेयर किया, जिसके जरिए उन्होंने बताया कि वह बॉलीवुड में कमबैक कर रहे हैं।
इमरान खान ने इंस्टाग्राम के नए फीचर थ्रेड्स का स्क्रीनशॉट शेयर किया, जिसमें लिखा है, मैं आपको सुनता हूं और मैं इस पर काम कर रहा हूं।
इतने समय तक मेरा इंतजार करने के लिए शुक्रिया। इमरान खान काफी समय से बड़े पर्दे से दूर हैं।
आखिरी बार इमरान खान को फिल्म 'कट्टी-बट्टी' में देखा गया था। उनकी यह फिल्म साल 2015 में सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। इसके बाद से इमरान खान किसी भी फिल्म में नजर नहीं आए।
Next Story