1- VIP कारों से हटेगा सायरन
केंद्रीय सड़क, परिवहन और राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने कहा है कि वह VIP कारों पर सायरन बंद करने की योजना बना रहे हैं। VIP वाहनों से लाल बत्ती हटाने के बाद यह केंद्र सरकार का एक और महत्वपूर्ण कदम होगा।

गडकरी ने प्रस्ताव दिया है कि VIP कारों पर सायरन की जगह, वे भारतीय संगीत वाद्ययंत्रों का मधुर संगीत बजाते हुए आ सकते हैं।
यदि ऐसा हो गया तो हॉर्न और सायरन की जगह शास्त्रीय संगीत वाद्ययंत्रों की ध्वनि VIP कारों में सुनाई देगी।
उनके मंत्रालय द्वारा शुरू किए गए नियमों में आगे की सीट के साथ-साथ पीछे की सीट पर बैठने वालों के लिए भी सीट बेल्ट पहनना अनिवार्य है।