1- मोटोरोला स्मार्टफोन

अगर आप स्मार्टफोन खरीदने की सोच रहे हैं तो ये खबर आपके लिए काम की हो सकती है। दरअसल मोटोरोला ने अपना नया स्मार्टफोन मोटो ई13 लॉन्च कर दिया है। कंपनी ने इस 8,999 रुपये में बाजार में उतारा है।

2- 16 अगस्त को लॉन्च

कस्टमर इस स्मार्टफोन को 16 अगस्त से फ्लिपकार्ट, प्रमुख रिटेल स्टोर और motorola.in पर खरीद सकते हैं।

3- फीचर्स

यह स्मार्टफोन 8 जीबी रैम और 128 जीबी स्टोरेज वैरिएंट में है। मोटोराला का यह हैंडसेट आप तीन कलर ऑप्शन- कॉस्मिक ब्लैक, ऑरोरा ग्रीन और क्रीमी व्हाइट में खरीद सकते हैं।

4- स्मार्ट कैमरा

बता दें मोटो ई13 में 13MP AI-संचालित कैमरा सिस्टम है, जो पिक्चर परफैक्ट मेमोरी का अनुभव करने के लिए डिज़ाइन किया गया है। मोटोरोला ने कहा कि ऑटो स्माइल कैप्चर जैसे इंटेलिजेंट फीचर्स स्माइल करते फेस को पहचानते हैं और सही शॉट लेते हैं, जबकि फेस ब्यूटी और पोर्ट्रेट मोड आपकी फोटो को ऑटोमैटिक तरीके से बेहतर बनाता है।