1- शरीर से गंध
नहाने के कुछ समय बाद ही आपके शरीर से गंध आना चालू हो जाता है? तो घबराइए नहीं ये सिर्फ आपके साथ नहीं होता है। ऐसे कई लोग है जिनको ऐसी शिकायत है। शरीर से पसीना निकालना बहुत सामान्य बात है। पसीने की अपनी कोई स्मेल नहीं होती बस वो बॉडी साल्ट्स और पानी का मिश्रण होता है। गंध की वजह होती है जब पसीने वाली जगह जीवाणुओं का प्रजनन स्थल बन जाता है और वे अपनी संख्या बढ़ाते जाते हैं।