1- प्रीमियम स्कूटर

प्रीमियम स्कूटर की रेंज में होंडा की एक्टिवा को बेहद पसंद किया जाता है। होंडा के 125 सीसी स्कूटर को खरीदना समझदारी भरा सौदा है की नहीं या नए स्कूटर डेस्टिनी प्राइम का विकल्प बेहतर हो सकता है।

2- होंडा vs हीरो

होंडा एक्टिवा में 6.11 किलोवॉट की पावर और 10.4 न्यूटन मीटर का टॉर्क मिलता है। वहीं हीरो डेस्टिनी प्राइम में कंपनी की ओर से 124.6 सीसी का एयर कूल्ड फोर स्ट्रोक एसआई इंजन मिलता है। जिससे स्कूटर को 6.69 किलोवॉट की पावर और 10.36 न्यूटन मीटर का टॉर्क मिलता है।

3- फीचर्स

होंडा एक्टिवा 125 में कंपनी एलईडी हैडलैंप, ट्यूबलैस टायर, ड्रम और डिस्क ब्रेक, 5.3 लीटर फ्यूल टैंक, फुल मेटल बॉडी देती है। वहीं हीरो डेस्टिनी प्राइम में ड्रम ब्रेक, मोबाइल चार्जर पोर्ट, डिजिटल एनलॉग स्पीडोमीटर, बॉडी कलर्ड मिरर्स, एलईडी गाइड लैंप, बूट लैंप जैसे फीचर्स को दिया जाता है।

4- कीमत

होंडा की ओर से एक्टिवा 125 लगभग 79806 में आती है वहीं हीरो डेस्टिनी प्राइम की एक्स शोरुम कीमत 71499 रुपये है।